Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 15 at 5.53.44 PM

दवे ने पर्स लौटकर दिया ईमानदारी का परिचय

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- शहर में एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने रूपयो से भरा पर्स पुलिस थाने में लौटकर ईमानदारी का परिचय दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान प्रसाद दवे पुत्र शंभूलाल दवे श्रीमाली वैवाहिक कार्य करवा कर कीरवाला से भीनमाल आ रहे थे।

बीच रास्ते में संदेडी नाडी भागलभीम के पास रुपयों से भरा पर्स जिसमे नगद 2700 रूपये, बैंक एटीएम कार्य, आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रमिक कार्ड, वोटर आईडी कार्ड सहित विभिन्न कागजात थे। आधार कार्ड से पता करने पर पर्स दांतीवास निवासी महेंद्र कुमार पुत्र सांवलाराम मेघवाल का होना पाया गया। जिसे पुलिस थाना भीनमाल में बुलाकर पर्स सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर एस.आई. भैरूसिंह, कांस्टेबल श्रवणी बिश्नोई, लूंगा बिश्नोई, भरत कुमार बालौत उपस्थित रहे। गौरतलब है कि पूर्व में भी पर्स एवं मोबाईल लौटकर हनुमान प्रसाद दवे ने ईमानदारी का परिचय दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260708 162754

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *