Breaking News

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने लेहड़ा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

Ibn24×7news
फरेंदा महराजगंज
प्रदेश के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों के ऊपर हमले की घटना के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर द्वारा आज लेहड़ा मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी ।

IMG 20220407 WA0014अपर पुलिस महानिदेशक को अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार व क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे द्वारा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गयी। इस बाबत एडीजी महोदय के आदेश के अनुपालन में मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को चेकिंग के उपरांत ही मंदिर में प्रवेश करने दिया जाएगा, मंदिर में चेकिंग के लिए डी एफ एम डी व एच एच एम डी लगाया जाएगा । भ्रमण के दौरान मंदिर की सुरक्षा व मंदिर में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा दिया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *