Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 31 at 10.46.55 PM

मिनी दमकल वाहन की मांग, व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संकरी गलियों में आग लगने पर होती हैं परेशानी

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर भीनमाल में मिनी दमकल वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि पिछले दिनों वाराह श्याम मंदिर के पीछे एक मनिहारी दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी जिसके बाद पूरी दुकान जलकर खाक हो गई थी।

मौके पर खड़े लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी थी लेकिन नगर पालिका प्रशासन के पास मिनी दमकल वाहन नहीं होने के कारण कोई मौके पर नहीं पहुंचा। व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि भीनमाल शहर में जगह-जगह संकरी गलियां भी है इन संकरी गलियों में कई दुकानें भी है।

लेकिन नगर पालिका प्रशासन के पास मिनी दमकल नहीं होने से आपातकालीन के समय आग बुझाने के लिए परेशानी उत्पन्न होती है। ऐसे में मिनी दमकल वाहन की मांग की गई।

इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के नरेश अग्रवाल, शेखर व्यास, ओम प्रकाश माहेश्वरी, सरवन सिंह राव, देवेंद्र भंडारी, हीरालाल माली, लक्ष्मण भजवाड़ सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *