Breaking News
petrol pump 04 19

पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों पर सियासी, दलों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं

https://youtube.com/shorts/qlW6lak-8Yo?feature=share

मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

मवई अयोध्या/ पेट्रोल /डीजल के लगातार हो रही वृद्धि किसानों व व्यापारियों के लिए एक बड़ी समस्या बन कर खड़ी है,आज जनता इस महंगाई के चलते उसका जीना और भी दुर्लभ हो गया है। क्यों कि गरीब जनता पेट भरने के लिए सुबह से शाम तक सोचता है कि पेट को किसी तरह से दो वक्त की रोटी नसीब हो जाए,लेकिन सरकार द्वारा बराबर गरीबों का ही शोषण किए जा रही है,चाहे वह डीजल के दामों में वृद्धि हो,या फिर गैस, व अन्य खाद्य वस्तुएं,इन सब के वृद्धि से गरीब जनता इस का शिकार बन रही है, इस संबंध में राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया, सपा से सरफराज नसरुल्लाह ने कहा कि तेल, गैस, खाद्य वस्तुओ में लगातार भारी वृद्धि से आर्थिक व्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा,उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई महगाई से लोगो की कमर पहले ही टूट चुकी हैं,ऊपर से तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि से महंगाई बढ़ने से आम जन मानस पर बड़ा असर पड़ेगा।petrol pump 04 19
वही बसपा समर्थक दानिश हुसैन ने कहा कि गरीब जनता की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं,क्यों कि लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता पिसती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने इस वृद्धि का विरोध करते हुए कहा कि इससे जनता व व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है,सरकार द्वारा लगातार डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी से किसानों की रीढ़ ही तोड़ दी है।

कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधान मोहम्मद कदीर खां ने भी बढ़ते हुए डीजल पेट्रोल के दामों पर चिंता जताई,उन्होंने कहा कि जिस तरह लगातार वृद्धि हो रही है इससे हर व्यक्ति परेशान हैं,क्यों आज महंगाई माध्यम वर्ग के एक बड़ी चुनौती की तरह सामने है,उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जन जीवन पर बड़ा असर पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों पर अंकुश लगाए, जिससे महंगाई पर काबू पाया जा सके।।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *