Breaking News

पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा  जनपद की समस्त एण्टी रोमियों टीम के साथ की गयी गोष्ठी

Ibn24×7news
महराजगंज
आज दिनांक 28.03.2022 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनपद के पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों से आये एण्टी रोमियों टीम के सद्स्यों तथा जनपद स्तर पर गठित एण्टी रोमियों टीम के सदस्यों के साथ मीटिंग की गयी ।इस मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक  नें महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन स्तर से प्राप्त दिशा – निर्देशों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन स्तर से  उठाये जा रहे कदमों के बारे में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचित किया ।

IMG 20220328 WA0025मनचलो/शोहदो द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के साथ आये दिन बदतमीजी व छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है । वर्तमान में बोर्ड की परीक्षाओ का समय होने के कारण ऐसी घटनाओं के बढ़ने के आसार प्रबल हो जाते है । परीक्षा देकर लौट रही या परीक्षा के लिए जा रही स्कूली बालिकाओं के साथ ऐसी घटना न होने पाये, इसलिए समस्त टीमों को परीक्षा के दौरान ज्यादे सतर्क रहकर स्कूलों के आसपास व ऐसी घटनाओं के होने वाली संभावित जगहों पर निरन्तर चेकिंग करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया गया ।महिला अपराधों एवं मिशनशक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी, उनमें सुरक्षित परिवेष की अनुभूति, जनजागरूकता, आत्मरक्षा की कला पैदा करने के लिए, महिला हेल्पलाइन-1090, यूपी-112, 181 तथा कानून की धाराएं जैसे-बाल संरक्षण अधिनियम, छेडछाड आदि एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारियां देकर जागरूक करने के साथ साथ बालकों/नवयुवकों आदि के साथ मीटिंग कर  अपराधों से दूर रहने तथा अपने आसपास तथा समाज में स्वच्छ वातावरण बनाने हेतु प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया । महिलाओं में सुरक्षा की भावना को उत्पन्न करने के लिए नियमित रुप से चौराहों, भीड़ भाड़ वाली जगहो पर, सार्वजनिक परिसरों में एन्टी रॉमियों टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया । चेकिंग के दौरान को जनपद की समस्त टीमों द्वारा  की गयी कार्यवाही को निर्धारित प्रारुप में प्रतिदिन वाचक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया ।मीटिंग में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी व सभी संबंधित कर्मचारी  मौजूद रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *