Breaking News

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए कार्यकर्ताओं की बस लौटते समय दुर्घटना ग्रस्त,घायलों का गोरखपुर में हो रहा इलाज

महराजगंज
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए कार्यकर्ताओं से भरी बस लौटते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गई। विधानसभा 319 पनियरा के कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटने की सूचना मिलते ही पनियरा विधायक तत्काल मौके पर पहुंच गए। कई लोगों को अपने वाहन से ही अस्पताल पहुंचाया।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने डॉक्टर से बात की।

 

हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।घायलों में
अफजल 41 साल, आत्मा 46 वर्ष, पूर्णमासी 62, नंदकिशोर यादव 65, हरिशंकर सिंह 60, राजू चौधरी 45, शंभू शरण पटेल 50, मीरा सिंह 40, कुमारी चंचल 21, राजकुमार चौधरी 33, अमित चौधरी 35, पूनम भारती 32, गजेंद्र गुप्ता 50, गोपाल कुमार 45, राम सिंह साहनी 55, ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ पिंटू 40, शंभू रावत 40, घुघली थाने के हेड कांस्टेबल मारकंडे प्रसाद 45 और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र राम 28 के नाम सामने आ रहे हैं। इन सभी घायल लोगों का इलाज बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *