Breaking News

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर डॉक्टर द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की निंदा करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित किये जाने की मांग शासन से की गई

आज दिनांक 1/4/22को उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर जिला देवरिया की बैठक शिव कटरा मे श्री सुधाकर गुप्त की अध्यक्षता में हुई जिसमे व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री श्री शिवा कांत तिवारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर जिला देवरिया के डॉक्टर द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की निंदा करते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त डॉक्टर को निलम्बित किये जाने की मांग शासन से की गई।
बैठक मे लोगो ने एक स्वर से डॉक्टर के अशोभनीय आचरण की भर्त्सना की तथा कहा कि उक्त डॉक्टर इस केन्द्र पर बहुत दिनों से कार्य कर रहे हैं जिससे घूटन महसूस कर रहे हैं और मरीजों से गलत व्यवहार करते हैं। यदि तत्काल उक्त डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
बैठक मे सुधाकर गुप्त ,संजय पांडे,रवि रौनियार,मेराज, बसन्त जायसवाल,गोपाल जी गुप्त,राजेश कुमार गुप्त,महेश जायसवाल,बिनु मद्धेशिया,रामाज्ञा पटवा,ओम प्रकाश प्रजापति,मंटू जायसवाल,दीपू,विश्वनाथ तिवारी,मेवा लाल, धर्मेन्द्र वर्मा,राजू,आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *