मनीष दवे IBN NEWS
भीनमाल :-
फरवरी माह में जयपुर से गुमशुदा हुई दो नाबालिग बालिकाओं का 2 माह बाद भी सुराग नहीं लगने पर स्थानीय विप्र फाउंडेशन ने राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है।
विप्र फाउंडेशन के लोगों ने बताया कि फरवरी माह में जयपुर शहर में अवधेश कुमार पुरोहित की दोनों पुत्रियों रमा कुंवर व भावना घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद परिवार वालों ने महेश नगर थाना में रिपोर्ट पेश की थी जिसके बाद अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मिली थी। लेकिन इसके बावजूद भी राजस्थान पुलिस मामले को लेकर ढिलाई बरत रही है और गुमशुदा हुई बालिकाओं को ढूंढने में कोताही बरस रही है। विप्र फाउंडेशन के लोगों ने बताया कि आगामी 15 दिनों में पुलिस विफल रहती है तो राजस्थान का ब्राह्मण समाज आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा।
इस दौरान बद्रीनारायण गौड, दरगाराम पुरोहित, दिनेशकुमार दवे, रामलाल पुरोहित, रूपराज पुरोहित, श्यामलाल बोहरा, ललित राजपुरोहित, प्रवीण एम दवे, कालुराम पुरोहित, कैलाश बोहरा, राजेन्द्र त्रिवेदी, सुरेश बोहरा, दिनेश भट्ट, प्रदीप नागर, मितेन्द्र बोहरा, चन्द्रशेखर सहित कई समाज बन्धु उपस्थित रहे।