Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 19 at 5.37.55 PM

होली के दिन जय श्री राम का नारा लगाना सिपाही को नागवार लगा

ग्रामीणों को पीटा, मामला एसपी तक पहुंचा, दिए जांच के आदेश

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर 19 मार्च – जिले के सम्मनपुर थाना अंतर्गत होली के दिन दोपहर 1:00 बजे ई-रिक्शा में बैठकर होली मनाने जा रहे लोगों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पिटाई की। सिकंदरपुर निवासी महेंद्र मौर्या ने आरोप लगाया है कि सम्मनपुर थाने के सिपाही रविंदर यादव ने ई-रिक्शा रोककर मारा पीटा और कहा कि जय श्री राम का नारा नहीं लगा सकते हो। महेंद्र मौर्या ने इस बाबत आला अधिकारियों से शिकायत की है
। इसके बाद कुछ लोगों ने सम्मनपुर थाने का घेराव किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। उनका आरोप है कि सिपाही रविंदर यादव समाजवादी विचारधारा से प्रेरित है इसलिए उन्हें जय श्री राम का नारा लगाना नागवार गुजरा। ग्रामीणों ने सिपाही पर कार्रवाई करने की मांग की है । करणी सेना के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे का समय मांगा है यदि सिपाही पर कार्रवाई नहीं होती है तो करणी सेना भारत आगे की कार्रवाई के लिए मजबूर होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *