Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 19 at 5.46.34 PM

जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शब ए बारात की रात अपने बुजुर्गो के कब्रों पर जाकर दिया जला पढ़ा फातिहा

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर 19 मार्च -,
जिले भर में शब ए बारात की रात मुस्लिम समुदाय के लोग जहां कब्रिस्तान जाकर अपने बुजुर्गों की कब्रों पर फातिहा पढ़ा वही रात भर मस्जिदों में इबादत अदाकर अपनी गुनाहो की तौबा मांगी। वहीं मुस्लिम महिलाओं ने घरों में इस रात घर पर रह कर नमाज अदा की, कुरान की तिलावत करके अल्लाह से दुआएं मांगी।
कोरोना कॉल के बाद हटी पाबंदी तो कब्रिस्तानों में लगी अकीदत मंदों की भीड़

शहर के सभी कब्रिस्तान जहां जगमगा रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में अकीदत मंद लोगों ने मस्जिदों और मजारों को भी झालरों आदि से सजा रखा था। इसके अलावा कब्रिस्तान में आने वाले लोगों ने अपने-अपने माता-पिता व घर वालों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर उसे जगमा रखा था। लोगों कब्रों पर जहां फातिहा पढ़ा वहीं कुरआन की तिलावत भी किया। अकबरपुर शहर के मेलहिया बाग स्थित कर्बला व कब्रिस्तान का काम देखने वाले मोहम्मद सलीम और वजीहुद्दीन सलमानी ने बताया कि दो साल के कोरोना कॉल के बाद इस बार जब पाबंदी हटी तो अकीदतमंद बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि कोरोना कॉल में भी लोग शबे बारात पर अपने बुजुर्गों की कब्रों पर आए लेकिन कम आए थे।मजारों पर भी अकीदत मंद सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। सभी ने यहां फातिहा पढ़ा और अपने व मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी। खास बात यह रही कि इस बार होली और शबे बारात का पर्व एक साथ पड़ा था लेकिन बरसों से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करने वाले अंबेडकरनगर जिले में हिंदू-मुस्लिम ने इस तरह त्योहार मनाया कि सभी प्रशंसा करते नहीं थक रहे। उधर सड़कों पर भारी भीड़ भी देखने को मिली। एक ओर जहां लोग होली मिलने के लिए टोलियों में जा रहे थे तो दूसरी ओर लोग मजारों और कब्रिस्तान जाने के लिए सड़कों पर दिखाई दिए। जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रखे थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *