Breaking News
IMG 20220310 202502

जनपद महाराजगंज में एक बार फिर भाजपा ने लहराया जीत का परचम, 5 सीटों में से 4 पर किया  कब्जा

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महाराजगंज  के विधानसभा सीटों का परिणाम आ गया है जिसमे चार विधानसभा सीटों पर जहाँ बीजेपी ने एक बार फिर विजय श्री का जोरदार डंका बजाकर एहसास दिलाया है कि भय मुक्त ,भ्रष्टाचार मुक्त, व कुशल सुशासन के भरोसे ही जनता का समर्थन प्राप्त  किया जा सकता है वही फरेंदा विधानसभा सीट से कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज कर इतिहास बनाया है।

IMG 20220310 WA0094बताते चले कि महराजगंज सदर,नौतनवा, सिसवा और पनियरा सीट की ऎतिहासिक जीत बीजेपी की झोली में आयी है लेकिन फरेंदा सीट से बीजेपी विधायक इस बार कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी से हार गए है।

IMG 20220310 WA0078सबसे चौंकाने वाला परिणाम नौतनवा विधानसभा का इस बार रहा है क्योंकि यहां पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के विधायक बेटे अमन मणि बीजेपी से हार गये और उन्हें तीसरे स्थान पर जाना पड़ा है। बहुचर्चित सिसवा विधानसभा  से भाजपा के प्रेमसागर पटेल को दूसरी बार जनता ने फिर विधायक चुन लिया है जिसमे भाजपा के प्रेमसागर पटेल को 126630, सपा से सुशील कुमार टिबड़ेवाल को 63935, बसपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह को 33201 व कांग्रेस से राजू कुमार गुप्ता को 4226 मत मिला है।  विजयी होने पर  उनके समर्थकों ने जहाँ अबीर गुलाल की होली खेली तो वहीं पटाखे फोड़कर व मिठाईयां बांट कर खुशियां भी मनायी गयी।

IMG 20220310 WA0121इस दौरान अनूप जायसवाल, अमित अंजन, अभिनाश चौरसिया, नागेन्द्र मल्ल, अरून पटेल, जितेन्द्र कुमार वर्मा ,सतीश मिश्र,सिद्धार्थ पांडेय ,पुउमेश पूरी व शिवम जायसवाल सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों व समर्थकों ने पुनः विधायक बनने व उनके इस ऐतिहासिक जीत पर सहृदय बधाई दी है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *