Breaking News

राष्ट्र व लोकतंत्र के हित में मतदान जरूर करें

Ibn24×7new

सिसवा बाजार महराजगंज।आगामी तीन मार्च को मतदान है और यह भारत के हर प्रबुद्ध नागरिक का अधिकार है इसलिए इसमें शत-प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंl मतदान जागरूकता को लेकर सिसवा बाजार सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षा जगत के गुरु कहे जाने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रधानाचार्य ओए जोसेफ का कहना है कि लोकतंत्र में सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

IMG 20220227 WA0021मतदान जागरूकता के इसी क्रम में बी एस एस डायरेक्टर व बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ पंकज तिवारी ने कहा है कि मतदान प्रत्येक भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार है जो यह बताता है कि लोग किस तरह की सरकार और जनप्रतिनिधि चाहते हैं इसलिए लोगों को अपने इस अधिकार का प्रयोग बढ़-चढ़कर करना चाहिये। सिसवा बाजार के कद्दावर समाजवादी नेता व सिसवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद शर्मा का कहना है कि जिस तरह रोटी, कपड़ा और मकान हर इंसान की ये तीन मूलभूत आवश्यकताएं हैं ,उसी तरह देश व प्रदेश को चलाने के लिए सरकार का गठन नितांत आवश्यक हो जाता है ऐसे में हर भारतीय नसगरिक का यह कर्तव्य बन जाता है कि वह अपनी इच्छा अनुसार वोट देकर उस प्रत्याशी को विजई बनाएं जो उसके सुख -दुख का ध्यान रखते हुए समाज हित में कार्य करेंlअतः सभी लोगों को आगामी तीन मार्च को वोट देकर यह सिद्ध करना है कि वह भारत के एक प्रबुद्ध नागरिक हैं और अपनी इच्छा अनुसार सरकार बनाने की मंशा रखते हैं। मतदान जागरूकता के इसी क्रम में अखिल भारतीय केसरिया हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष पंडित प्रकाश चंद हिंदू का कहना है कि मतदान ना करना लोकतंत्र की हत्या करना है और शास्त्रों के अनुसार हत्या एक जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को वोट जरूर देना चाहिए ताकि वह अपनी इच्छा अनुसार अपना प्रत्याशी चुनकर राष्ट्र व लोकतंत्र की रक्षा कर सकें अतःउत्तर प्रदेश के हर एक वोटर को वह वोट डालने की पुरजोर अपील करते हैं। फणीन्द्र कुमार मिश्र की विशेष रिपोर्ट

IMG 20210225 083314

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *