Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 11 at 10.57.12 AM 1

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- उपखंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामसिंह राव को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगभग 20 वर्षों से सरकार में अपनी सेवाएं निरंतर दे रही है, लेकिन हमें अभी तक स्थाई कर्मचारी घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमारा मानदेय बहुत ही कम है। इससे हमारा परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार जो मानदेय दे रही है उससे पूरा पूरा खर्च नहीं चल पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि सरकार हमें पदोन्नति दें एवं 50 प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर बनाए। उपखंड में लंबे समय से मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण केंद्रों में क्रमोन्नति देने की मांग की। सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त के रूप में 5 लाख एवं बीमारी अवकाश देने को प्राथमिकता देने की मांग भी की। ज्ञापन में बताया कि चुनाव घोषणा के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थाई कर्मचारी घोषित करने की घोषणा की थी लेकिन अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष देवी, सूरज, गीता देवी, कंचन, मंजू, ललिता, पुष्पा, जसोदा, पारू, पवनी सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *