Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 11 at 10.56.36 AM

राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ने के लिए किया जागरूक

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- कस्बे के पुलिस थाने में सीएलजी बैठक का आयोजन पुलिस उप अधीक्षक सीमा चोपड़ा व पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की उपस्थिति में हुआ। बैठक में पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि नगर पालिका की तरफ से शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आमजन भी अपने गली या मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरा लगाए। इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने कहा कि शहर में कई जगहों पर शराबी देर रात तक उत्पात मचाते हैं जिससे अशांति का माहौल उत्पन्न होता है। इस पर पुलिस उप अधीक्षक ने कहा कि शराबियों के प्रति सख्त रवैया अपनाया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्रसिंह राणावत हीरालाल, वीरेंद्र सिंह, मूलसिंह चंपावत, किशोर देवासी, रामनिवास विश्नोई, वैष्णव, महेंद्र मालवीय, जेठाराम, कोलचंद सोनी, डायाराम सुथार, सांवलाराम माली, जयंतीलाल घाची, राणाराम देवासी नोहरा सहित कई लोग उपस्थित थे

सोशल मीडिया से जुड़ने की अपील :

सीएलजी बैठक के दौरान पुलिस उप अधीक्षक सीमा चोपड़ा ने कहा कि राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए सोशल मीडिया पर आमजन को जोड़कर उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक जागरूकता का प्रचार प्रचार किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *