Breaking News

देवरिया – रूद्रपुर पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 07 मोटरसाईकिलें बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया


दिनांक 28.01.2022 को प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुर द्वारा झिरझिरवा पुल पर संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके द्वारा अपना नाम पता 01.बाल्मीकी पासवान पुत्र रामनरायन पासवान सा0 जोगिया थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया बताया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से उसके द्वारा चलाये जा रहे मोटरसाईकिल के कागजात मांगे जाने पर नहीं दिखा पाया, जिसके संबन्ध में कड़ाई से पूछ-तॉछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर देवरिया शहर से चोरी किये है तथा चोरी करने के उपरान्त हम लोगों द्वारा मोटरसाईकिलों के नम्बर प्लेट तोड़ कर फेंक दिया जाता है तथा फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर हम इसका प्रयोग करते हुए बेच देते है। अभियुक्त बाल्मीकी पासवान उपरोक्त की निशानदेही पर चोरी की 07 मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया, जिसके संबन्ध में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त बरामद 07 मोटरसाईकिलें मेरे व मेरे साथी द्वारा जनपद गोरखपुर एवं देवरिया के विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी है। पुलिस टीम द्वारा बरामद मोटरसाईकिलों के चेचिस नम्बर से वाहन के सही नम्बर ज्ञात करते हुए मोटर हीरो एचएफ डीलक्स की चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 411/21 धारा 379 भादवि, हीरो स्पेलन्डर आई स्मार्ट की चोरी के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 556/21 धारा 379 भादवि, हीरो स्पेलन्डर मोटर साईकिल की चोरी के सम्बन्ध में थाना भटनी पर धारा 379 भादवि अन्तर्गत आनलाइन एफआईआर हीरो स्पलेन्डर प्लस की चोरी के सम्बन्ध मे थाना खोराबार जनपद गोरखपुर पर मु0अ0सं0 595/19 धारा 379 भादवि का पंजीकृत होना पाया गया । पुलिस टीम द्वारा चोरी की 07 मोटरसाईकिलों को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।
इस प्रकार चोरी की मोटरसाईकिलो की बरामदगी से उनके चोरी के सम्बन्ध में जनपद गोरखपुर के थाना खोराबार पर मु0अ0सं0 595/19 धारा 379 भादवि एवं जनपद देवरिया के थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 411/21 धारा 379 भादवि तथा मु0अ0सं0 556/21 धारा 379 भादवि, थाना भटनी पर पंजीकृत आनलाईन एफआईआर का सफल अनावरण किया गया । शेष 03 वाहनो के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01.बाल्मीकी पासवान पुत्र रामनरायन साकिन जोगिया,थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया
बरामदगी का विवरणः-
01.चोरी की 07अदद मोटरसाईकिलें,
हीरो स्पलैण्डर प्रो यूपी.52.जेड.2870, हीरो स्पलेन्डर प्लस यूपी.53.सीवी.9695, बजाज प्लसर यूपी.53.एवाई.3408, हीरो एचएफ डिलक्स यूपी.52.एवी.3985, हीपो एचएफ डिलक्स बिना नंम्बर की,हीरो स्पलेन्डर आई स्मार्ट यूपी.52.एजे.6449, हीरो स्पलैण्डर यूपी.52.एडी.1723,
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह थाना रूद्रपुर देवरिया,
02.उ0नि0 राधेश्याम चौधरी थाना रूद्रपुर देवरिया

  1. का0 अभय सिंह थाना रूद्रपुर देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *