Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 05 at 6.21.50 PM

नव युवक अधिवक्ता समिति चुनार का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। नव युवक अधिवक्ता समिति चुनार के नए कार्यकारीणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न।कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि चुनार विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुराग पटेल व विशिष्ट अतिथि एसडीएम चुनार नीरज प्रसाद पटेल व तहसीलदार अरुण गिरी मौजूद रहे।
वहीं नवयुवक अधिवक्ता समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष सिंह को विधायक अनुराग सिंह पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
और एसडीएम चुनार ने महामंत्री दिनेश सिंह और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।
मंच से संबोधित करते हुए विधायक अनुराग पटेल ने कहा किआप लोग समाज के मार्गदर्शक है और कानून के जानकार है। आप लोग ही गरीबो न्याय दिलाने का काम करते है। आप लोगो की जो भी समस्या है उसे हम दूर करने का प्रयास करेगे, जो भी हमसे मदद हो सकेगा उसे हम करेंगे, और कहा पाँच साल तक आप लोगो का सेवा करने का मौका मिला,और आगे भी करते रहेंगे, वही अन्त मे नव युवक अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को नये वर्ष का बधाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येंद्र नाथ एडवोकेट व संचालन अनिल सिंह एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम मे रामनरायन सिंह एड,, कल्लू सिंह एड,राममूरत यादव एड, भगौती प्रसाद एड, मटरू सिंह एड,राम प्रकाश सिंह एड,राहुल सिंह एड, धीरज सिंह एड, राजेन्द्र प्रसाद सिंह एड,एसपी सिंह एड,मनोज यादव एड, हरिशंकर यादव एड, मदन शर्मा एड,मुन्नू गुप्ता ऐड, राजेश मिश्रा, शशि मिश्रा,सहित नव युवक अधिवक्ता समिति के अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *