Breaking News
IMG 20211227 162706

राम जानकी मंदिर के प्रांगण में जन विश्वास यात्रा के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
बल विश्वास का साथ बड़ा है जिसके बल इंसान खड़ा है, जी हाँ विश्वास के इसी धारणा को लेकर आगामी 29 दिसंबर को होने वाले जन विश्वास यात्रा को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी सिसवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक राम जानकी मंदिर के प्रांगण में की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी ने की।

 

बैठक में यात्रा रथ को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श करते हुए कार्यकर्ताओं से जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने की अपील की । मुख्य अतिथि प्रवासी जय प्रकाश उपाध्याय रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामेश्वर जायसवाल ने किया। इस दौरान विधायक प्रेम सागर पटेल, शिवेंद्र सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, चिंटू शुक्ला, राजेंद्र पटेल, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय, अरुण जायसवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, गणेश खरवार, कुंदन सिंह, बैजनाथ सिंह, आलोक सिंह, राममिलन गुप्ता व सुनील पाठक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *