Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 24 at 12.13.28 AM

वैदिक मंत्रोचार के बीच हुई गंगा आरती

घंट-घड़ियाल के साथ सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 302वीं मां गंगा की आरती की गई

मुख्य अतिथि ग्राम उद्योग के जिला संयोजक उमेश अग्रहरी रहे

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम उद्योग के जिला संयोजक व युवा समाजसेवी उमेश अग्रहरी उपस्थित रहे।
विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 302वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया। सबसे पहले मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन की गई। इसके बाद मां गंगा, भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया।
ग्राम उद्योग के जिला संयोजक व युवा समाजसेवी उमेश अग्रहरि ने बताया सीएम योगी आदित्यनाथ जी महाराज को धाम सरोवर को सुंदरी करण के साथ उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अंतर्गत इस धाम को जोड़ कर यहां के लोगों को एक बड़ा सौगात दिया है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ जी का जितना भी आभार जताया जाय वो कम होगा। समिति के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने प्रदेश के अनेक कार्ययोजनाओं के साथ सूर्यकुण्ड धाम सरोवर का भी मान बढ़ाया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, समरेन्दु सिंह, प्रतिक सिंह, सिद्धि गुप्ता, शीतल कुमार मिश्र, रामचंद्र मौर्य, सुधाकर त्रिपाठी, मोनू गुप्ता, घनश्याम पासवान, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *