Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 21 at 11.37.33 PM 1

गोसाईगंज विधानसभा में पूर्व विधायक अभय सिंह के द्वारा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

आज गोसाईगंज विधानसभा में विधायक पूर्व अभय सिंह द्वारा आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में जिस तरह से फैजाबाद से लेकर आगागंज टिकरी कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह मुख्य अतिथि राजपाल कश्यप का भव्य स्वागत हुआ। उससे यह साबित हो गया है की ये जो पिछड़े वर्ग और दलित समाज के लोग हैं उनका विधायक अभय सिंह के प्रति और समाजवादी पार्टी के अगाध प्रेम एवं अपनापन है।
कार्यक्रम स्थल में हजारों-हजार की संख्या में उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि,भले ही अभय सिंह जी यहां से कुछ वोटों से चुनाव हार गए हो मगर आज भी यहां की जनता अभय सिंह जी को ही अपना नेता और अपना बेटा मानती है। वे 2022 में पुनः अभय सिंह को अपने मसीहा के रूप में अपना विधायक देखना चाहते हैं।

जिस कदर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पूर्व विधायक, जननायक अभय सिंह के नेतृत्व में अपार जनसैलाब एकत्रित हुआ वाकई इससे समाज के हर वर्ग में पूर्व विधायक अभय सिंह की लोकप्रियता की झलक दिखाई दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप मौजूद रहे और देखकर गदगद भी हुए, उन्होंने अपने बयान में जाहिर भी किया सरकार के तानाशाही रवैया के चलते आज जो जनसमूह एक इशारे पर एकत्रित हुआ है वाकई में परिवर्तन को दर्शाता है।
इस मौके पर पूर्व विधायक अभय सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि को श्री राम दरबार और गदा देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया और आम जनता के साथ इस सप्ताह में हुए हर अत्याचार का बखूबी बदला लेने की बात भी कही गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *