Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 22 at 4.22.23 PM

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में अध्यापकों का प्रमोशन करने की की गई मांग

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को जूनियर हाई स्कूल रतनगज में हुई बैठक में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापकों एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों का प्रमोशन तत्काल करने की मांग की गई ।
इसके साथ ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश करने एवं विद्यालयों का समय बढ़ाए जाने की मांग भी बैठक में हुई ।
बैठक में शिक्षकों ने अपनी अपनी समस्याओं को उठाते हुए बताया कि जिन शिक्षकों का सेवाकाल 10 वर्ष पूर्ण हो गया है उनका चयन वेतनमान अति शीघ्र स्वीकृत किया जाए ।
इसके साथ ही 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2022 तक शीतकालीन अवकाश हो रहा है इस अवधि में किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण न कराया जाए ।
बैठक में अवकाश के दिन बीएलओ अन्य कार्य करने वाले अध्यापकों को प्रतिकर अवकाश स्वीकृत करने की मांग की गई ।
मांडलिक मंत्री रमाकांत दुबे ने अकारण निलंबित शिक्षकों को तत्काल बहाल करने ,रसोइयों का मानदेय दिसंबर 2021 तक उनके खाते में भेजने के साथ ही विगत 2 वर्षों से एमडीएम का कन्वर्जन कास्ट नहीं बढ़ाया गया है उसको बढ़ाने ,तथा कन्वर्जन कास्ट एवं फल वितरण की धनराशि यथाशीघ्र खाते में भेजने की मांग किया ।
जिला प्रवक्ता आकाश उपाध्याय ने लेखा पर्ची अध्यापकों को उपलब्ध कराने की बात कही ।
बैठक में अरविंद कुमार त्रिपाठी , सुधीर कुमार तिवारी ,बृजेश पटेल, संजय कुमार श्रीवास्तव ,राकेश सिंह, विनय कुमार सिंह ,अनिल कुमार सिंह ,राकेश कुमार ,चंद्र भूषण सिंह ,माता प्रसाद सिंह ,वीरेंद्र कुमार सिंह ,राम बहादुर यादव ,शमशेर सिंह ,श्यामलाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *