Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – खेद प्रकट करने के पश्चात लेखपालों का धरना समाप्त

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

     सलेमपुर (देवरिया)। यहां के तहसीलदार द्वारा एक लेखपाल को अपशब्द बोले जाने के विरोध में तहसील भर के लेखपाल आज धरने पर बैठ गए। बाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधकारी गुंजन द्विवेदी के आने पर तहसीलदार द्वारा खेद प्रकाश के पश्चात धरना समाप्त हुआ।

      अपने साथी के साथ दुर्व्यवहार की सूचना मिलते ही लेखपालों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने तुरन्त आपात बैठक की और धरने की घोषणा की। धरना तहसीलदार के कार्यालय के गेट पर आरंभ कर दिया। सूचना पाकर धरना कार्यक्रम मे लेखपाल संघ के अध्यक्ष लकमुद्दीन, परशुराम, जिला संरक्षक पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय, नागेश पति आदि जिले के पदाधिकारी पहुंच गए। 

       धरने पर संतोष कुमार, अवधेश दुबे, अर्जुन गुप्ता, अर्जुन यादव, सदानंद तिवारी, अवनीश कुमार, रविंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, हरीश प्रसाद, मनोज कुमार, कल्पना पाण्डेय, नेहा सिंह, प्रीति मिश्रा, प्रियंका शर्मा, नितेश चतुर्वेदी, दिनेश लाल श्रीवास्तव, हरिप्रसाद, मनोज कुमार, सत्येंद्र प्रकाश, प्रमोद कुमार आदि बैठ गए।

      सूचना पाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी गुंजन द्विवेदी मौके पर पहुंची और तहसीलदार द्वारा खेद प्रकाश करने के बाद धरना समाप्त कराया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *