Breaking News

जिम निर्माण व पौधों की सुरक्षा को लेकर प्रशासक से मिली व्यापार मंडल की टीम

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद कार्यालय पर प्रशासक नगर पालिका परिषद सिसवा जसीम अहमद से व्यापारमंडल के जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल व युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने राम जानकी मंदिर में खरीद कर रखे गए ओपन जिम के निर्माण को जल्द से जल्द शुरू कराने , राम जानकी मंदिर ग्राउंड में लगे पौधों को जाली द्वारा सुरक्षित कराने, नौका टोला मार्ग के निर्माण त्रिलोकी जायसवाल के मकान से लेकर असलम पत्रकार के घर होते हुए स्व गोवर्धन के घर के सामने से मैंन रोड तक सड़क निर्माण की मांग,

IMG 20211217 WA0006

कोठीभार थाने के सामने दुबे जी सिपाही के मकान से पीछे बाई पास सड़क का निर्माण , इंद्र कुमार सिंह के घर के बगल से मेन सड़क तक रोड का निर्माण व मस्जिदिया टोला स्व भग्गन सिंह जी से गंगा सागर जायसवाल के घर से असमन छपरा तक सड़क व पुलिया निर्माण की मांग की गई।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *