Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 03 at 12.39.26 PM

सपा बसपा पार्टी व विचारधारा नही एक परिवार के विकास का प्रोजेक्टर ट्रस्ट है :स्वतंत्र देव

टीम आईबीएन न्यूज़

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता निर्माण करती है जो शुद्ध रुप से राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते हैं।पार्टी के एक एक नेता राष्ट्र निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हुए शहादत करते चले गए।यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी राजस्व मंडल के सभी जनपदो तथा भाजपा संगठन के गाजीपुर चंदौली वाराणसी वाराणसी महानगर, जौनपुर और मछली शहर जनपदों के भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित करते हुए सैदपुर मे कही.

उन्होंने कहा की उ प्र मे पहली बार गुंडों बदमाशों को योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपनी कीमत पता चली है। उन्होंने कहा की पार्टी ने बहुत ही त्याग तपस्या करके आज यहां तक पहुंची है।कभी हम दो हमारे दो कह कर हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं पर तंज कसे जाते रहे है हमे उसका आत्मीय अहसास करना है। हम न परिवारवाद,न वंशवाद, न जातिवाद, न साम्प्रदायवाद सिर्फ़ सिर्फ़ राष्ट्रवाद के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारत माता के सम्मान एंव राष्ट्र निर्माण के लिए एकबार पुनः उत्तर प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।

उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन सत्ता बनाने के बाद राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से गरीब कमजोर एवं समाज के पिछडो,दलितों वंचितों के लिए काम करती रही है। राजनीति हमारा व्यापार नहीं, राजनीत हमारा मिशन है ।सपा बसपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सपा बसपा एक ट्रस्ट है,विचारधारा नहीं है। हम विचारधारा के लिए काम करते हैं ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सम्मान मिले, रहने को छत मिले, वह हम कर रहे हैं। पानी और पक्का मकान भी हम सबको 2024 तक देकर रहेंगे। सैदपुर के द्वारिका पैलैस मे कार्यकर्ताओं से अपने राजनीतिक अनुभवों तथा तमाम वृतांतों से पार्टी विजय लक्ष्य को कैसे प्राप्त करे इसके लिए तैयार किया उन्होंने कहा की विपक्षी जनता के बीच कभी कोई काम नही करते वह सिर्फ जनता को धोखा देते आए है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की बूथ प्रबंधन हमारे चुनाव प्रणाली का सबसे मजबूत कार्य है।जो 75 राजस्व जनपदों,5 पार्टी निष्ठाओं,और विधानसभा की 403 सिटों का लक्ष्य लेकर हम निकल पडे है। बैठक मे चुनाव प्रबंधन से सम्बंधित सभी विषयों की समिक्षा मे एक एक कार्यकर्ता से पार्टी के कार्यक्रम और अभियानों की जानकारी लेते हुए अपना निर्देश भी देते रहे। और कहा की कर्मठता और निष्ठा से कार्य करने से मनुष्य मे नेतृत्व विकसित होता है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही धैर्यशील, सयंमी एवं सहनशील है और उन्होंने कहा की हमारी विधानसभा संचालन समिति सिर्फ अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वाह कर लिया तो कोई भी शक्ति भाजपा को चुनाव जीतने से रोक नही सकती । बैठक की शुरुआत पार्टी महा मनीषियों के चित्रों पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर वंदेमातरम गायन से किया गया। मुख्य अतिथि सहित सभी मंचासीन लोगों को जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने पुष्प गुच्छ दिया।

बैठक मे प्रदेश मंत्री मीना चौबे, राकेश त्रिवेदी,सरोज कुशवाहा, अमरनाथ यादव,जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह हंसराज विश्वकर्मा वाराणसी विद्यासागर राय महानगर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा,अभिमन्यु सिंह चंदौली विधायक सुभाष पासी,केदारनाथ सिंह,कृष्ण बिहारी राय,सुनील सिंह,अखिलेश सिंह,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय,सुरेन्द्र सिंह पटेल,सुनील जैन,दिनेश पांडेय,इंद्र कुमार सिंह,जय सिंह पाल,किरन शर्मा, निर्मला पटेल, तथा गाजीपुर, चंदौली,वाराणसी, वाराणसी महानगर, जौनपुर और मछलीशहर के जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी, जिलों की चुनाव संचालन समिति, सभी विधानसभाओं के प्रभारीयों,विस्तारकों,विधानसभा चुनाव संचालन समिति,बूथ प्रबंधन समिति के संयोजकों आदि उपस्थित रहे। संचालन संतोष सिंह पटेल महामंत्री काशी क्षेत्र ने किया।

महिला मोर्चा इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन विधायक सुभाष पासी, सुनीता सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनिल सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, योगेश सिंह, रुद्रा पांडेय, शिला सोनकर, किरन सिंह, पूनम मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, शैलेष कुमार राम, प्रवीण त्रिपाठी, हरेन्द्र यादव, कार्तिक गुप्ता, के द्वारा विधायक के आवास पर किया गया।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *