Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 02 at 5.38.26 PM

पूर्वांचल की राजनीत. मे बड़ा परिवर्तन बसपा को बड़ा झटका पूर्वांचल का ब्राह्मण परिवार थामने जा रहा है सपा का दामन

गोरखपुर। पूर्वांचल की राजनीति में आने वाले कुछ दिनों में बड़ा राजनैतिक परिवर्तन देखने को मिलने जा रहा है।

आपको बता दें कि चिल्लूपार से बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी व उनका परिवार समाजवादी पार्टी का दामन थामने जा रहा है इससे समाजवादी पार्टी को पूर्वांचल में एक बड़ा ब्राह्मण वोट बैंक के तौर पर फायदा होता नजर आ रहा है।

हाता परिवार का पूर्वांचल की राजनित में कई सीटों पर काफी प्रभाव माना जाता है विनय शंकर तिवारी के बड़े भाई भीष्म शंकर तिवारी संत कबीर नगर जिले से सांसद रहे हैं तो वही उनके एक अन्य भाई गणेश शंकर पांडेय गोरखपुर महाराजगंज से लंबे समय तक विधान परिषद के सदस्य रहे हैं।

खासकर पंडित हरिशंकर तिवारी की बात करें तो पूर्वांचल में वह सर्वमान्य ब्राह्मण नेता के तौर पर जाने जाते थे।

इस परिवार को समाजवादी पार्टी में आने के बाद समाजवादी पार्टी को पूर्वांचल में काफी मजबूती मिलेगी साथ ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को नए समीकरण बनाने पर मजबूर करेगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *