Breaking News
IMG 20211128 114755

व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज पुरन्दरपुर
जनपद महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोर्ट कम्हरिया टोला पतरिहवा में शौच के लिये गये व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

IMG 20211128 114755

प्राप्त समाचार के अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोर्ट कम्हरिया टोला पतरिहवा के पूरब सरयू नहर के पास शुक्रवार को शाम एक व्यक्ति नहर के पास शौच के लिए गया था। पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया जिससे युवक गहरे पानी में चला गया। जिसकी डूबने से मौत हो गयी। मौके पर पहुँचे पुरंदरपुर पुलिस उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।मृतक के मां- बाप व पत्नी समेत बेटी एवं परिवार के अन्य लोगों का रो.रोकर बुरा हाल हैं। ग्राम सभा कोर्ट कम्हरिया टोला पतरिहवां निवासी विजयनाथ साहनी उम्र करीब 39 वर्ष पुत्र बेचन शुक्रवार को गांव के पूरब निर्माणाधीन सरजू नहर की तरफ शौंच करने गया था जो सरयू नहर में फिसलकर गिर गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। शनिवार को सुबह परिजन व ग्रामीणों ने काफी तलाश किया। घंटो ग्रामीणों व मछुआरों के अथक प्रयास के बाद पानी से शव को बाहर निकाला गया। मृतक विजयनाथ साहनी की एक बेटी खुशबू भी हैं जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष हैं। बेटी की पढ़ाई लिखाई व शादी को लेकर परिवार बहुत चिंचित हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *