Breaking News
IMG 20211119 163858

एक साधु और एक साध्वी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल

Ibn न्यूज़ टीम
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव में स्थित कारण माता के मंदिर पर रह रहे एक साधु और एक साध्वी की बीती रात निर्मम हत्या किए जाने से क्षेत्र मे दहशत का माहौल है।

IMG 20211119 163858

हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जहाँ मामले की जांच में लग गयी है वही पुलिस अधिक्षक भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश भी जारी किया ।मिली जानकारी के अनुसार महदेईया गांव निवासी राम रतन मिश्र (उम्र 73 वर्ष) ने शादी नहीं की थी। उन्‍होंने गांव में अपने निजी खर्च से माई मंदिर का निर्माण कराया था।

IMG 20211119 163930

मंदिर पर पिछले करीब 25 वर्षो से नेपाल ढकधइया चेनपुरवा की महिला कलावती (उम्र 68 वर्ष) भी रहती थीं और पूजा-पाठ करती थीं। लोग उसे भी पुजारी नाम से पहचाने और सम्मान देते थे। कुछ दिन पहले पुजारी रामरतन मिश्र वाराणसी से हनुमान जी की मूर्ति लाए थे। मूर्ति को मंदिर में स्थापित कराने के बाद उन्‍होंने भंडारा कराया था।आज शुक्रवार की सुबह ग्रामीण जब मंदिर की तरफ गए तो उन्‍हें दोनों पुजारि‍यों का शव खून से लथपथ अवस्‍था में मिला। ऐसा लग रहा था कि लाठी से पीट-पीटकर दोनों की हत्या की गई है। मंदिर में रखी सीमेंट से बनी हाथी की छोटी प्रतिमा से दोनों पर वार किया गया लगता है। घटना की वजह अभी सामने नही आई है। पुजारी के दो अन्‍य भाई हैं। कुछ दिन पहले रोहिन बैराज में उनकी जमीन निकली थी। मुआवजे के रूप में उन्‍हें भी 14 लाख हिस्से में मिले थे।फिलहाल हत्या के सही कारणों का पता तो जांच के बाद ही संभव है लेकिन क्षेत्र में दहशत का माहौल ब्याप्त है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *