Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – नाला को नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वस्त कराने के विरोध मे धरना दिया गया

Ibn news रिपोर्ट सलेमपुर

आज नगर पंचायत सलेमपुर जिला देवरिया के गांधी चौक पर नगर विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान मे गांधी चौक से हॉस्पिटल तक की जर्जर सड़क को बनाने तथा नगर पंचायत के सीमा अंतर्गत टूट गई सड़क को ठीक कराने तथा महाजन चौहान के घर के सामने के नाला को नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वस्त कराने के विरोध मे दस बजे से दो बजे तक मौन धरना दिया गया।

आयोजक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि छठ पर्व के पूर्व यदि सड़क नही बनाई गई तो छठ पर्व के बाद नगर विकास संघर्ष समिति और उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के सहयोग से किया जा एगा। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अभी तक अपने चार साल के कार्यकाल में एक भी विकास का कार्य नही कराया गया और जो काम हुआ है बह सब हवा मे हुआ है।नगर पंचायत सलेमपुर आज करोड़ो रूपए का कर्ज दार हो चुका है। आश्चर्य इस बात का है कि यह धनराशि कहा और किस निर्माण पर खर्च की गई नगर की जनता आज भी अनभिज्ञ है।
धरना स्थल पर सुधाकर गुप्त के अतिरिक्त राजेश कुमार गुप्त, कपिलदेव यादव,संजय गुप्ता,विजय पासवान,गिरिजा शंकर पटेल ,बहादुर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *