Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 02 at 6.30.44 PM

अब योगी की टीम और मोदी के नेतृत्व मे राजनीति की तीसरी पारी खेलेगे सपा विधायक सुबास पासी

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर:दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद आज सपा से निष्कासित किए गए विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। जिले मे चर्चा है कि रामधारी यादव के दुबारा अध्यक्ष बनने के बाद जिले मे समाजवादी पार्टी लगातार बैक फुट पर जा रही है शिवगतुल्ला अंसारी की सपा मे एंटी के बाद अब इस विधायक का भाजपा मे जाना जिले की समाजवादी व्यवस्था पर सवालिया निशाना भी लोग लगा रहे है. जबकि पहले कांग्रेस का दामन थाम जिले की राजनीति मे आये पासी कुछ खास न कर पाने के बाद दूसरी पारी सपा के साथ खेला और दो बार विधायक रहे. अब सुबास अपने राजनीति की तीसरी पारी खेलने को तैयार है भाजपा के साथ.

चर्चा यह भी है सुबास से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पुराने संबंध है और उनके साथ दिनेश लाल निरहूआ की भी भूमिका सकारात्मक रहने की बात कही जा रही. इस बदलाव से जिले मे बस एक ही विधायक सपा का बचा है बाकी भाजपा व भासपा के है.

उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक सुभाष पासी भाजपा में शामिल हुए।

गाजीपुर की सैदपुर सीट से लगातार दो बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। सुभाष पासी का पूर्वांचल में अच्छा प्रभाव है और वे समाजवादी पार्टी के धनाढ्य विधायकों में गिने जाते हैं। उनका मुंबई में भी रियल एस्टेट कारोबार बताया जा रहा है।

सुबास मुख्य रूप से सुनील दत्त के परिवार से जुडे है संजू बाबा का इलाज हो या बहन रिया दत्त के ग्लोबल एनजीओ अक्षर फाउंडेशन का समूचा दारोमदार यही निभाते है. सुबास ने मुम्बई मे मरने वाले 200 से अधिक गरीबों का शव पूर्वांचल मे उनके घर निजी खर्च से तक भेजते रहते है.

सुभाष पासी ही नहीं समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य दलों के बड़े नेता भी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जाता है कि सुबास की भाजपा मे ताजपोशी के पीछे उन्ही का करीबी दिनेश लाल निरहूआ की महत्वपूर्ण भूमिका बतायी जा रही है.

2005 के दशक मे सुबास पासी ने ही अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर बिरहा गायक विजय लाल यादव उनके भतीजे दिनेश लाल निरहूआ खेसारी लाल पूनम पाण्डेय जैसे दर्जनो भोजपुरी कलाकारों को मुम्बई फिल्म सिटी मे मुकाम देने का काम किया था.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *