Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 02 at 12.00.12 AM

यातायात माह का हुआ शुभारम्भ,सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। यातायात माह नवम्बर 2021 मे यातायात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमति इन्दु प्रभा सिंह द्वारा आज से यातायात माह का शुभारंभ महाराणा प्रताप बालिका इंटर कालेज मे किया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात ने कार्यक्रम में छात्र /छत्राओ को बताया कि वाहनों को सावधानी पूर्वक व नियमानुसार चलाएं। बाईक ड्राइव करने के दौरान हेलमेट का उपयोग अवश्य करें तेज वाहन न चलाएं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें साथ ही वाहन चलाते समय नशीली पदार्थों का सेवन न करने की अपील किया गया । यातायात माह पूरे नवम्बर तक चलाया जायेगा और इस दौरान विशेष तौर पर कम उम्र के वाहन चालकों पर विशेष नज़र रखी जायेगी स्कूल संचालकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा स्कूलों में भी जा कर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा । जनता से सहयोग की अपील की गई यातायात माह की आज से शुरुआत हुई है और महीने भर यातायात नियमों के लिए चलने वाले जागरूकता अभियान की वजह से लोगो को यातायात के प्रति जागरूक करने में काफी मदद मिलेगी साथ ही एसपी ट्रैफिक ने जनता से ये भी अपील किया है कि शहर में कही पर भी यातायात व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत अगर है तो वो मुझसे मिलकर अपनी समस्या बता सकता है तथा ट्राफिक कंट्रोल रूम का न0 8081208552 पर अवगत करा सकता है , समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश की जायेगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री जेपी सिंह टीआई अख्तियार अहमद अंसारी, टीआई मनोज कुमार टीआई विनोद कुमार , टीएसआई हरिद्वार सिंह सहित अन्य यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे सभी को पुलिस अधीक्षक यातायात ने अपने सम्बोधन में यातायात पुलिस के जवानों से कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग पूरी ईमानदारी से दे और जहाँ भी ड्यूटी लगे आमजनमानस को यातायात के प्रति जागरूक करे। यातायात माह नवंबर की शुरुआत और जागरूकता से काफी हद तक दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *