Breaking News
IMG 20211025 203041

पीजी कालेज महराजगंज के नये प्राचार्य बने डाॅ. दिग्विजय नाथ पाण्डेय

पीजी कालेज महराजगंज के नये प्राचार्य बने
डाॅ. दिग्विजय नाथ पाण्डेय
Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज
स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्मारक पी0जी0 कालेज, महराजगंज में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयनित खलीलाबाद सन्तकबीरनगर निवासी राजनीतिविज्ञान के विद्वान शिक्षक के रूप में ख्याति प्राप्त डाॅ0 दिग्विजय नाथ पाण्डेय कोे सोमवार को महाविद्यालय के प्रबन्धक डाॅ0 बलराम भट्ट ने समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नये प्राचार्य डाॅ0 पाण्डेय का प्रबन्धक डाॅ0 बलराम भट्ट व कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ0 अजय कुमार मिश्र ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बताते चले कि डाॅ0 दिग्विजय नाथ पाण्डेय 1989 से 1994 तक हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में प्राध्यापक के रूप में तथा 18 अगस्त 1994 से 24 अक्टूबर तक इसी महाविद्यालय में एसो0प्रो0/विभागाध्यक्ष राजनीतिविज्ञान विभाग में कार्यरत रहें हैं। 2005, 2007, 2008 में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में एसो0प्रो0 रहें हैं। डाॅ0 पाण्डेय की 05 पुस्तके और 25 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चुकें हैं जबकि उन्होंने 30 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय शोधपत्र प्रस्तुत किया है। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण का माहौल बनाने के साथ ही नैक मूल्यांकन कराने पर उनका जोर रहेगा तथा महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचरियों का सहयोग लेकर महाविद्यालय को उचित विकास के मार्ग पर ले जाने का प्रयास किया जायेगा।
प्रबन्धक डाॅ0 भट्ट ने नये प्राचार्य को हर सम्भव सहयोग और सानिध्य देने का आश्वासन दिया। डाॅ0 पाण्डेय का प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ0 अजय कुमार मिश्र, महाविद्यालय शिक्षक संघ महामंत्री छट्ठू यादव, उपाध्यक्ष सुआक्टा डाॅ0 अशोक वर्मा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष डाॅ0 शान्तिशरण मिश्र, श्रवण पटेल, सन्तोष राव, मुख्य नियंता राहुल सिंह, गोपाल सिंह, डाॅ0 राणाप्रताप तिवारी, डाॅ0 विजय आनन्द मिश्र, डाॅ0 शैलेन्द्र उपाध्याय, गुलाब यादव, डॉ०सिद्धार्थनाथ शुक्ला, राजीव द्विवेदी सहित समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने नये प्राचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *