रिपोर्ट कामता प्रसाद शर्मा IBN NEWS अयोध्या
मिल्कीपुर अयोध्या कामता शर्मा की रिपोर्ट ।भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई मिल्कीपुर की पंचायत राजेश मिश्रा तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में सेवरा मोड पर संपन्न हुई जिस का संचालन जिला सचिव जगन्नाथ पटेल ने किया।
पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा में संगठन मजबूती पर पेंच कश्ते हुए पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि संगठन को मजबूत करते हुए दिल्ली आंदोलन में भाग लेने की योजना बनावे और तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसान आंदोलन ,जनआंदोलन का रूप ले लिया है जिसमें सभी को आहुति देकर अपना योगदान देना है
मंडल उपाध्यक्ष दादा नन्हे सिंह ने कहा कि मेरे देश की जनता यदि अभी नहीं जगी तो देश पूंजीपतियों के हाथ गुलाम हो जाएगा जिसका पछतावा हमेशा बना रहेगा
जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों व पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि गांव कमेटियां बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करें और प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष को 100-100 कार्यकर्ता बनाने का निर्देश दिया
पंचायत को वेद प्रकाश पांडे, बाबूराम तिवारी, नाथूराम यादव, सिद्धू भारती ,रामसुमेर भारती, राम बक्श रावत ,सौरभ सिंह बुधराम मोरिया ,उमेश श्रीवास्तव मनीराम, जनक राम ,बनेश्वर यादव ,राज बहादुर आदि ने संबोधित किया