Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 24 at 9.14.47 PM

दीपोत्सव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कसी कमर

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

अयोध्या के घाटों पर चिन्हीकरण के कार्य ने गति पकड़ी

दीपोत्सव तैयारियों के सम्बन्ध में कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने दिए दिशा निर्देश

24/10/2021 अयोध्या – डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अयोध्या के घाटों पर दीपों को बिछाने एवं रामायण कालीन प्रसंग को उकेरने के लिए चिन्हीकरण के कार्यों में तेजी लाई गई है। शनिवार देर शाम कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के राम की पैड़ी पर निरीक्षण के उपरांत चिन्हीकरण के कार्य ने गति पकड़ी। नोडल अधिकारी प्रो0 शैलेन्द वर्मा के नेतृत्व में 32 घाटों पर दीए बिछाने एवं रामायण कालीन प्रसंगों को आच्छादित किए जाने के लिए शनिवार से चिन्हीकरण का कार्य किया जा रहा है जो 30 अक्टूबर तक चलता रहेगा। 01 नवम्बर को घाटों पर स्वयंसेवकों द्वारा अंतिम रूप दिया जायेगा। उसके पश्चात दीए बिछाने का कार्य किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार व अवध विश्वविद्यालय एवं अन्य के सहयोग से 03 नवम्बर को होने वाले दिव्य दीपोत्सव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यों में गति पकड़ ली है। 28 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में दीपोत्सव के समन्वयकों, स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों व अन्य पदाधिकारियों के साथ कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। स्वयंसेवकों को 30 अक्टूबर तक दीपोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा परिचय-पत्र का वितरण कर दिया जायेगा। 01 नवम्बर को अयोध्या के राम की पैड़ी पर सभी स्वयंसेवकों को विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से निःशुल्क टी-शर्ट वितरित की जायेगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई है। 30 नवम्बर तक घाटों पर दीपोत्सव की आकर्षक छवि चित्राकंन द्वारा दिखने लगेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतिदिन कार्याें की समीक्षा की जा रही है। 9 लाख दीए बिछाने का लक्ष्य है। जिसमें 7 लाख 51 हजार दीए प्रज्ज्वलित किए जायेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *