Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 16 at 11.07.31 PM

चाय की दुकानों पर राजनीति करने वाला शिक्षक निलंबित

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर परिषदीय स्कूल के निरीक्षण स्कूल में स्कूल से गायब मिले और अनुशासनहीनता स्वेच्छाचारिता एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध कार्य करने वाले, हमेशा चाय की दुकानों पर राजनीति में मशगूल रहने वाले प्राथमिक शिक्षक अमरपाल यादव को खंड शिक्षा अधिकारी हैरिंग्टनगंज शैलजा मिश्रा की संस्तुति के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे ने निलंबित कर दिया है।

बताया गया कि हैरिंग्टनगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात शिक्षक को निलंबित किए जाने की रिपोर्ट बीईओ शैलजा मिश्रा द्वारा 11 अक्टूबर को बीएसए को दी गई थी। जिसमें प्रधानाध्यापक पर अनुशासनहीनता करने स्वेच्छाचारिता एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध कार्य करने सहित तमाम आरोप लगे हैं। इन्हीं आरोपों के तहत हैरिंग्टनगंज की बीईओ ने शिक्षक को निलंबित करने की संस्तुति की है। जिसके क्रम में प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के प्रधानाध्यापक अमरपाल यादव को निलंबित कर दिया गया है।
आदेश में उल्लिखित है कि निलंबन अवधि में अमरपाल यादव को हैरिंग्टनगंज खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपनी हाजिरी देनी होगी। आदेश में यह भी लिखा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक को जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। इस मामले में जांच अधिकारी बीकापुर के बीईओ सियाराम वर्मा को बनाया गया है। उन्हें 15 दिवस के अंदर जांच आख्या बीएसए कार्यालय में देनी होगी। ग्रामीणों ने बताया कि यह शिक्षक कभी स्कूल जाता नहीं है। केवल चाय पान की दुकानों पर बैठकर हमेशा राजनीतिक बयानबाजी किया करता है। यही नहीं शिक्षक पद के इतर व्यवहार भी करता रहता है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय नेताओं सहित अधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा कई बार की गई थी।
इसी के साथ ही प्राथमिक विद्यालय गंगापुर का निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया था। जिसमें विद्यालय बंद मिला था। जिसके बाद हैरिंग्टनगंज खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रकरण की जांच की। जांच में मामला सत्य पाया गया। विद्यालय बंद होने के आरोप में बीएसए संतोष कुमार देव पांडे द्वारा प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के शिक्षक विश्वनाथ यादव से तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *