रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
दुनका-बरेली/ थाना शाही के दुनका चौकी क्षेत्र मे अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का धन्धा खूब फल-फूल रहा है लेकिन अवैध शराब के इस कारोबार के बारे में जानते हुए भी दुनका चौकी पुलिस बेखबर बनी हुई है।क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों मे अबैध शराब का कारोबार खूब फल फूल रहा है। लोगों ने बताया कि दुनका चौकी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों मे दिन-रात कच्ची शराब बनाने की भट्टियां धधकती रहती हैं। कभी भी किसी समय बड़ी घटना हो सकती है। किशोर अवस्था के बच्चों का इस लत में पडकर जीबन बर्बाद हो रहा है। शिकायतों के बाद भी पुलिस इस धन्धे पर रोक लगाने से बच रही है। लोगों ने इस धन्धे को बन्द कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।