रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्रह्मपुर पर चिन्हित लाभार्थियों को ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव द्वारा आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के उद्देश्य सेे मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसका सीधा लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। आयुष्मान कार्ड वितरित करते हुए साथ में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेंद्र यादव, चिकित्साधिकारी ईश्वर लाल एवं सहयोगी स्टाफ धर्मेंद्र यादव संदीप उर्फ काली प्रसाद भीमराव आदि लोग उपस्थित रहे ।