Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 11 at 7.59.06 AM

Breaking: राम जन्मभूमि के ऊपर से गुजरा हेलीकॉप्टर निकला, मचा हड़कंप

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या रामजन्मभूमि परिसर के ऊपर से शनिवार मध्याह्न एक हेलीकॉप्टर के गुजरने से थोड़ी देर के लिए हडकंप मच गया। एसपी सुरक्षा पंकज पाण्डेय ने बताया कि सेना के लेफ्टिनेंट जनरल पीके जोशी अपनी आफिशियल विजिट पर आए थे।
पहले वह सड़क मार्ग से आने वाले थे और वह रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के भी दर्शन करना चाहते थे। इसकी सूचना सेना के अधिकारियों की ओर से दी गई थी। बताया गया कि कार्यक्रम मे विलंब हो जाने के कारण वह हेलीकॉप्टर से आए।

इस बीच दर्शन अवधि समाप्त हो गई जिसके कारण उन्होंने दर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इसके पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल के आगमन की प्रत्याशा में डोंगरा रेजीमेंट के जवानों की ड्यूटी कैंट से लेकर अयोध्या आगमन के रास्ते में लगाई गई थी। उधर रामजन्मभूमि परिसर के ऊपर से गुजरे हेलीकॉप्टर को लेकर सुरक्षा में सेंध की दृष्टि से देखा जा रहा था लेकिन अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के ओएसडी एवं रामजन्मभूमि की व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी एके सिंह ने इससे इनकार किया। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित नहीं है। इसकी गलत सूचना प्रसारित हो रही है। जानकारी के अनुसार पांच जुलाई 2005 को फिदायीन दस्ते के हमले के बाद स्थाई सुरक्षा समिति के सुरक्षा बिंदुओं में नो फ्लाइंग जोन के विषय को शामिल किया गया था लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *