Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 8.43.20 AM

महापौर एवं नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन सदन भवन एवं ब्रहम्लीन महन्थ अवेद्यनाथ के प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर हर हाल में 15 नवम्बर तक नये सदन भवन बनाने का लक्ष्य रखा जाए। निर्माण की योजना में तकनीकी बारीकियों को विशेष ध्यान देकर वर्तमान में कार्यरत संसाधानों में वृद्धि करते हुए दो शिफ्ट में कार्य कराये। उक्त बाते महापौर सीताराम जायसवाल ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ नए सदन भवन के निर्माण की प्रगति जॉची एवं ब्रहम्लीन महन्थ अवेद्यनाथ के प्रतिमा स्थापना स्थल का चयन किया गया। महापौर ने कहा कि प्रतिमा स्थल के सामने जो भी पुराना निर्माण कार्य है उन्हे शीघ्र हटाते हुए भूमि को समतल किया जाए जिससे ब्रहम्लीन महन्थ अवेद्यनाथ जी की प्रतिमा दूर से ही परिलक्षित हो सके साथ ही प्रतिमा स्थल के आस-पास सौन्दर्यीकरण का कार्य शीघ्र कराया जाए जिससे प्रतिमा की खूबसूरती में चार-चॉद लगे।
उक्त अवसर पर महापौर के उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, पार्षद राजेन्द्र तिवारी, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, महाप्रबन्धक जलकल सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, कार्यदायी संस्था सी0एन0डी0 के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं अभियन्तागण के साथ महापौर के पी0ए0 मु0 आरिफ सिद्द़ीकी, नगर आयुक्त के स्टेनो ब्रजेश तिवारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *