Breaking News
MMM GORAKHPUR

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रिक्त शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु जारी विज्ञापन संख्या T/I/2021 के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अब दिनांक 20 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित लिंक पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के हित एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई है। अभी तक अभ्यर्थी 11 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर फीस जमा कर सकते थे। अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ जाने से अभ्यर्थियों को सुविधा होगी। साथ ही भरे हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में प्राप्त होने की तिथि को भी 21 अक्टूबर 2021 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *