Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 8.42.40 AM

श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट के तत्वाधान में भरत जी का चित्रकूट प्रस्थान श्रीराम भरत मिलन हुआ संपन्न

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। श्री श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट के तत्वाधान में आज दिनाँक – 09.10.2021 को रामलीला में आज भरत जी का चित्रकूट प्रस्थान श्रीराम भरत मिलन एवं संवाद चरण पादुका लेकर वापस आना मुख्य रुप से ” भरत जी का चित्रकूट प्रस्थान ” का मंचन श्री मारुति नंदन हनुमंत आदर्श रामलीला मण्डल , अयोध्या गोलाघाट के कलाकारों ने प्रस्तुत किया । सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गयी , आरती में समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल , महामंत्री अनूप अग्निहोत्री व मृणाल बर्नवाल , अमरनाथ सर्राफ के द्वारा उतारी गयी । उसके बाद लीला प्रारम्भ हुई । भरत जी अपने ननिहाल केकपुर से अयोध्या आते हैं , भरत जी अपनी माता कैकेयी से मिलते हैं और सारी बातों को माता से पूछते हैं , सारी बात जानकर भरत जी बहुत दुखी हो जाते हैं और अपनी माता पर क्रोधित होते हैं । उनको धिक्कारते हुए भरत जी अपनी बड़ी माता कौशल्या जी के पास जाते हैं और सारी बातों की जानकारी करते हैं , भरत जी कहते हैं , कि माता इसमें हमारा कोई योगदान नहीं है । मैं बहुत दुखी हूँ , उसके बाद भरत जी को गुरु वशिष्ठ जी बहुत समझाते हैं और कहते हैं अपना राज्य संभालो , भरत जी राज्य संभालने से मना कर देते हैं । उसके बाद भरत जी चित्रकूट भगवान श्रीराम से मिलने के लिये प्रस्थान करते हैं । भरत जी अपने बड़े भाई श्रीराम चन्द्र जी से मिलते हैं और सारी बातों को बताते हैं और प्रभु श्रीराम से आग्रह करते हैं आप अयोध्या वापस चलिये अपना राज्य संभालिये परन्तु श्रीराम जी नहीं मानते हैं । भरत जी को वापस अयोध्या जाने को कहते हैं , उसके बाद भरत जी अपने बड़े भाई श्रीराम का चरण पादुका लेकर वापस लौट जाते हैं । उस चरण पादुका को नंदी ग्राम में रखकर पूजा अर्चना करते हैं और वहीं पर अपने बड़े भाई श्रीराम का इंतजार करते हैं । यह लीला मंचन देखकर बैठे दर्शकों की आंखों में आंसू छलक जाता है और सभी श्रीराम की भक्ती में भाव विभोर हो जाते हैं । लीला के अंत में कमेटी के सदस्यगण उपस्थित थे । अनूप अग्निहोत्री , रमेश सिंह , मदन अग्रहरी , दिनेश सर्राफ , हर्ष बर्नवाल , चन्द्र कुमार वर्मा , अभिनव अग्रवाल , अनुराग मझवार , सोनू निगम , राकेश वर्मा , गोपाल जी वर्मा , विजय कुमार मोदी , कन्हैया वर्मा , संतोष वर्मा , महेश वर्मा , संजय बर्नवाल , अभिषेक सर्राफ , वृंदावन शर्मा , उमेश अग्रहरी , मृणाल बर्नवाल , भरत जालान आदि लोग उपस्थित थे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *