Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 06 at 12.14.43 AM

जोन की 38वी बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी ने किया

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में गोरखपुर जोन की 38 वीं अन्तर्जनपदीय बैडमिंटन महिला/पुरुष प्रतियोगिता वर्ष 2021 का आयोजन किया गया है । यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है विगत 2 वर्षो से यह प्रतियोगिता कोरोना महामारी के कारण स्थगित थी । इस वर्ष पुनः हर्षोउल्लास से इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परीक्षेत्र गोरखपुर द्वारा किया गया । इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा खिलाड़ियो से हाथ मिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया गया । इस वर्ष आयोजीत होने वाले इस प्रतियोगिता में कुल 10 जनपदो की टीमे हिस्सा ले रही है ।आज की प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर व कुशीनगर की टीमे विजयी होकर सेमीफाइनल में प्रवेश की हैं । प्रतियोगिता का समापन 08.10.2021 को फाइनल मैच के बाद किया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *