Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 29 at 7.44.28 PM

खेल मैदान की दुर्दशा पर खिलाडियों में रोष

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। शनिवार को भरोहिया ब्लॉक पर गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री के आगमन में बापू पीजी कॉलेज के ग्राउंड में हेलीपैड एवं अस्थाई सड़क बनाई गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के जाने के बाद आनन-फानन में कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदारो द्वारा जेसीबी लगा कर ईट और बैरिकेटिंग हटाए जाने के दौरान खेल मैदान का अधिकांश हिस्सा तहस नहस हो गया। जिसमें मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में आक्रोश है
सूत्रों के मुताबिक खिलाड़ियों का कहना है कि यदि 2 दिन में इसे सही नहीं कराया गया, तो हम हाईवे पर फुटबॉल खेलेंगे।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिक एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप सिंह श्रीनेत ने कहा कि इस ग्राउंड में प्रतिदिन सैकड़ों युवा सेना भर्ती आदि हेतु दौड़ लगाते हैं। साथ ही सैकड़ों फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल आदि खेल का अभ्यास करते हैं। इस ग्राउंड से कई खिलाड़ी प्रदेश सहित पूरे देश का नाम रोशन कर चुके हैं। नही तो सैकड़ो की संख्या में जो युवक यहा दौड़ कर सेना में भर्ती होने की तैयारी एवम बहुत सारे खिलाड़ी जो अपने खेल कूद का अभ्यास करते है उन्हें बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा।
इस सोमवार की शाम को सैकड़ों खिलाड़ियों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि जल्द से जल्द ग्राउंड सही करवाये नही तो सभी खिलाड़ी नेशनल हाईवे पर फुटबॉल क्रिकेट वॉलीबॉल खेलते दिखे जाएंगे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *