Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 24 at 8.16.16 PM

Exclusive: तीन बच्चियों के हत्यारोपीत महिला का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला।

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब तीन बच्चियों की हत्या मे नामजद आरोपी महिला का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला ज्ञात रहे कि बीते दिनों इसी महिला पर तीन बच्चियों के कत्ल करने के आरोप मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसके नर कंकाल जंगल में मिले थे प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को सुबह लगभग पौने नौ बजे थाना हलिया पर सूचना प्राप्त हुई कि बेलाही जंगल (मोरचहवा) में पेड़ से साड़ी के सहारे एक महिला का शव लटका हुआ है उक्त। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हलिया.

चौकी प्रभारी मतवार द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए एवं शिनाख्त हेतु प्रयास किया गया तो शव की पहचान चप्पल, मोबाइल व कद काठी के आधार पर मृतका के भाई रमाकान्त द्वारा अपनी बहन सीमा देवी पत्नी देवीदास उम्र करीब-32 वर्ष निवासिनी बेलाही थाना हलिया के रूप में की गई । इस दौरान घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी आपरेशन, एसओजी, सर्विलांश, फॉरेंसिक साइंस टीम, डॉग स्क्वाड सहित पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद होकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्यवाही की मृतका उपरोक्त के विरूद्ध थाना हलिया पर बीते 23.सितंम्बर को अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें मृतका उपरोक्त नामजद अभियुक्ता है । अब सवाल यह उठता है कि उक्त महिला को जहां पुलिस उन तीनों बच्चियों का कातिल समझ कर एफ आई आर दर्ज की थी जिनके कंकाल उसी जंगल में उसी स्थान पर मिले थे और अब वही महिला का शव आज फांसी पर लटकता हुआ मिला इससे यह केस और पेचीदा हो गया है और यह महिला ने आत्महत्या किया या इसका किसी ने हत्या किया यह बड़ा सवाल है बरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *