Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 24 at 1.37.14 PM

सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत चल रहे तीन दिवसीय नव भारत मेले का विपिन तिवारी ने किया शुभारंभ।

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत चल रहे तीन दिवसीय नवभारत मेला शुभारंभ कार्यक्रम में वाराणसी महानगर/ वाराणसी जिला संयुक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा वाराणसी जिला अध्यक्ष हंसराज, युवा मोर्चा वाराणसी जिला अध्यक्ष अमन जायसवाल , वाराणसी महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल आदि रहे।

विपिन तिवारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर 2021 को जनता के आशीर्वाद से मोदी जी का 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है इसी के उपलक्ष्य में भाजपा ने सेवा समर्पण अभियान कार्यक्रम चलाया है, सेवा समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम और लोगों के प्रति सेवा का भाव प्रेरित किया जा रहा है, प्रधानमंत्री योजना के तहत हर सुविधाएं आम जनता तक पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है प्रधानमंत्री का उद्देश है, हम सभी लोग प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर संकल्प लेते हैं कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखेंगे। और देश व देश वासियों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *