Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 23 at 11.25.31 PM

एक शातिर चोर मय एक अदद चोरी के गैस सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा अभियुक्त गोपाल थापा पुत्र स्व0 प्रेम बहादुर थापा निवासी ग्राम मानटोला थाना खर्जिल बाजार जनपद गुरमी नेपाल राष्ट्र हाल पता नर्सरी खालेटोला रजहीं थाना खोराबार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष को मय एक अदद चोरी का सिलेण्डर के दिनांक 22.09.2021 समय 21.30 बजे पावर हाउस रोड मोहद्दीपुर से गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 613/21 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *