Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 13 at 12.13.11 AM

कुश्ती में स्वर्ण व कास्य पदक जीत बढ़ाया क्षेत्र का मान

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। बड़हलगंज क्षेत्र के डेरवा निवासी सत्येंद्र यादव ने अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा रमन सिंह ने कास्य जीत कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। अंडर 23 राज्य चैंपियनशिप कुश्ती का दो दिवसीय आयोजन अलीगढ़ में 9 से 11 सितंबर तक किया गया था। जिसमें डेरवा डुमरी के सत्येन्द्र यादव ने 57 किलोग्राम के कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वही डेरवा डुमरी के ही रमन सिंह ने 74 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में कास्य पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। पहलवानो के इस उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती टीम के कोच डेरवा निवासी पहलवान चन्द्र विजय सिंह, ग्राम प्रधान हरेन्द्र सिंह,भाजपा नेता रविशंकर सिंह,अष्टभुजा सिंह,कन्हैया यादव,शिवप्रताप सिंह,रंजीत शुक्ल,बबलू शुक्ल,आनंद त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *