Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 13 at 12.13.26 AM

सरयू के बढ़ते जलस्तर से फिर बढ़ी मुश्किलें

बरडीहा -अजयपुरा मार्ग पर चढ़ा बाढ़ का पानी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे दियारा व कछार क्षेत्र के लोगो की मुश्किलें पिछले 2 माह से कम होने का नाम नही ले रही है राप्ती व सरयू के जलस्तर में कभी कमी तो कभी वृद्धि जारी है अभी पिछले सप्ताह भीषण बाढ़ की तबाही से गुजर चुके दियारा क्षेत्र के लोग सरयू नदी के पानी मे वृद्धि से डरे हुए है वही सरयू नदी के पानी मे तेजी से वृद्धि हो रही है जिसके कारण एक बार फिर बाढ़ जैसी हालात होने जा रही है जलस्तर में बढ़ने के कारण रामजानकी मार्ग से बरडीहा अजयपुरा को जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ने लगा है ।उधर राप्ती नदी का जलस्तर भी धीरे धीरे बढ़ रहा है ।दियारा क्षेत्र के धर्मेंद्र यादव संदीप यादव कछार क्षेत्र के सोनू गुप्ता रवीश गुप्ता सहित अन्य लोगो का कहना है कि जलस्तर में कमी होने से थोड़ा राहत तो जरूर मिलने लगा था मगर जिस तरह से नदियों का पानी फिर बढ़ रहा है उससे तो यही अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फिर बाढ़ के आने की उम्मीद है ।राप्ती नदी के बाढ़ के पानी से लखनौरी लखनौरा हिंगुहार विहुआ उर्फ अगिलागौवा अभी भी घिरा हुआ इन गांव के लोग नाव से आ जा रहे है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *