Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 08 at 12.23.32 AM

आपरेशन तमंचा के तहत थाना झंगहा को मिली सफलता

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन तमंचा के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झंगहा द्वारा अभियान आपरेशन तमंचा के तहत उ0नि0 सुरज सिंह के नेतृत्व मे एक सशक्त टीम गठित की गयी । उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 07.09.2021 दुबियारी पुल के पास से समय 02.45 बजे अभियुक्त विनायक चौधरी उर्फ बन्टी पुत्र राजकुमार चौधरी निवासी रामपुरडाडी टोला बिनटोलिया थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारसूत 315 बोर व एक अदद स्कूटी न0 UP53 BR 1530 बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में मु0अ0स0 320/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *