Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 25 at 11.38.31 PM

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन एक राजनीतिक युग का अंत है युधिष्ठिर सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। गाँव की पगडण्डियों से होते हुए राजनीति का सिंह बनने वाले श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर आन्दोलन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के महानायक श्रद्धेय कल्याण सिंह जी के निधन से शुचिता और पारदर्शिता की राजनीति के एक युग का अन्त हो गया। पीड़ित मानवता के दर्द को महसूस करते हुए उसका समाधान करने की हर सम्भव चेष्टा करते थे।
उक्त बातें सहजनवां में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के श्रद्धाञ्जलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिये सत्ता त्यागना सम्पूर्ण देश युगों-युगों तक याद करेगा।

विधायक शीतल पाण्डेय ने उनके कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पंचायतों के सशक्तीकरण के माध्यम से आम जन के कठिनाइयों का निवारण करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता रही। पूर्वांचल और बुंदेलखण्ड विकास निधि की शुरुआत कर इन क्षेत्रों के पिछड़ापन को दूर करने की उनकी दूरदर्शी सोच थी। हर किसान को जोतबही उपलब्ध कराने और तहसील दिवस की व्यवस्था उनकी देन है। नकल मुक्त परीक्षा, पारदर्शी शासन व्यवस्था के लिये उनका नाम सम्मानपूर्वक लिया जाता है।

आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की अन्त्योदय की भावना के अनुरूप कल्याण सिंह जी ने गाँव-गरीब-वंचितों की समस्याओं को दूर करने के लिये आजीवन कार्य किया।

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी ने बताया कि कमजोर और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज बने पूज्य कल्याण सिंह की कुशल प्रशासनिक क्षमता और कार्यकर्ताओं से उनका लगाव आज भी याद किया जाता है।

पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराममन्दिर निर्माण के राह की बाधा दूर करने के लिये अपनी बहुमत की सरकार और मुख्यमंत्री पद को ठोकर मारने वाले महामानव की कृतियों को सदियों तक याद रखा जायेगा।

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह दृढ़-निश्चयी और मजबूत इरादे वाले व्यक्तित्व के धनी थे।

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह जी ने 6 दिसम्बर 1992 को कलंक की निशानी मिटाने वाले कारसेवकों को बधाई देते हुए कहा था कि यह दिन हम सबके लिये गौरव का दिन है।

वरिष्ठ नेता नित्यानन्द मिश्र ने कहा कि पार्टी को बुलंदियों पर पहुँचाने में कल्याण सिंह जी का योगदान बहुमूल्य है।

कार्यक्रम को विधायक विमलेश पासवान, सन्त प्रसाद, महेन्द्र पाल सिंह, रामजियावन मौर्य, इन्द्रजीत सिंह, सत्यव्रत तिवारी, जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल, उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, छोटेलाल मौर्य, हरिकेश राम त्रिपाठी, अभिमन्यु मौर्य ने भी सम्बोधित किया।

संचालन जिला महामंत्री डॉ.आर.डी.सिंह ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में विन्ध्याचल आजाद, रामजीत विश्वकर्मा, शेषमणि त्रिपाठी, डॉ. सदानन्द शर्मा, शिवसागर तिवारी, आनंद शाही,स्वतन्त्र सिंह, रामानन्द यादव, केएम मझवार, इन्द्र कुमार निगम, जनार्दन श्रीवास्तव, दिलीप कुमार यादव, मंजू सिंह, विनोद कुमार पांडेय,सुशीता पासवान, विनय कुमार सिंह, रत्नेश पाण्डेय, धर्मराज गोंड़, पवन कुमार, नरेन्द्र शुक्ल, संजय शुक्ल, विनोद शर्मा, संजय सिंह, जगदीश चौरसिया, रामउजागिर शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह सैंथवार, सुरेश यादव, सुदर्शन साहनी, चेयरमैन उमाशंकर निषाद, रमेश मास्टर, शत्रुघ्न कसौधन अंशू त्रिपाठी, अश्वनी सिंह लकी, विनोद मिश्र, केवी सिंह, सुनील सिंह, प्रशान्त शाही, रवि सिंह सोलांकी, महेंद्र प्रताप सिंह वीरू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *