Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 21 at 11.56.25 PM

सदर तहसील में आए हुए मामलों का किया गया निस्तारण

रिपोर्ट ब्यूरो 

गोरखपुर। संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में सदर तहसील दिवस वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के कुश्ती हाल राप्ती नगर में कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तहसील समाधान दिवस मे फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के सामने अपनी अपनी पीड़ा बताई ज्यादातर मामले जमीनी विवाद के आए हुए थे जिन मामलों का यहां निस्तारण नहीं हो पाया है वहाँ पुलिस व राजस्व की टीम गठित कर मौके पर भेजकर निस्तारित कराने का काम किया जाएगा तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी व पारिवारिक विवाद के जो न्यायालय में विचाराधीन हैं आये थे ऐसे मामलों में दोनों पक्षों में सामंजस्य बना कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। तहसील दिवस में प्रमुख रूप से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना तहसीलदार सदर लाल जी विश्वकर्मा तहसीलदार/ प्रधानाचार्य राजस्व प्रशिक्षण केंद्र नीलम तिवारी सहित अन्य संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारीगण व लेखपालगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *