Breaking News

बगहा: जेठ माह की विदाई रिमझिम फुहारों से हुई

जेठ माह की विदाई रिमझिम फुहारों से हुई
मौसम ने ली अंगड़ाई सभी को गर्मी से मिली राहत
बगहा छेत्र के लगभग इलाको में रिमझिम मौसम और ठंडी बयार ने आज जेठ माह को विदा कर दिया। उस जेठ माह को, जो गर्मी के लिए जाना जाता है। उसे, जिसकी पहचान लू से है। आज तड़के से ही आसमान मेँ बादलों ने आना शुरू कर दिया था। फिर धीरे धीरे हल्की हल्की बूंद पड़ने लगी। ये हल्की बूंद फिर रिमझिम मेँ बदल गई। ये रिमझिमल लगातार होती रही। इस रिमझिम ने मौसम को ऐसा बना दिया जैसे जेठ माह के बाद आषाढ़  के स्थान पर सावन शुरू हो गया हो। रिमझिम के बीच मंद  मंद मुस्कुराती हुई सी हवा ने शहर एवं देहात के इलाकों को तो निखारा ही वनस्पति को भी नहला दिया। रिमझिम मेँ नहाये हुए छोटे से पौधे से लेकर बड़े बड़े पेड़ खिलखिलाते दिखाई दिये।
रिमझिम ने एक एक पत्ते पर अपने स्नेह की वर्षा की थी। एक तो जेठ माह की विदाई और ऊपर से रिमझिम, सभी ने ऐसे मतवाले मौसम का स्वागत किया। कई दिनों के बाद आए ऐसे मौसम ने सभी को सुकून प्रदान किया। ये ठीक है कि आने जाने वालों को थोड़ी परेशानी हुई, परंतु मौसम के आनंद के सामने वह परेशानी मामूली थी। रिमझिम के कारण बाज़ारों मेँ रौनक देरी से शुरू हुई। सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा। नालियों मेँ बरसाती पानी और जमा हो गया। इसके बावजूद हर ओर यह रिमझिम आनंद देती महसूस हुई। रिमझिम का असर जाता रहा। बरसात के बाद सूरज की चमकार गरम थी। उमस भी असर दिखाने लगी।
हां, उस जेठमाह से छुटकारा एक बार तो मिल गया, जो सबसे गरम माना जाता है। ऐसे मौसम के बावजूद बिजली सामान्य रहे ये संभव नहीं। बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, वह भी कई घंटे तक। आसमान मेँ छितराए बादल संकेत दे रहे थे कि सूरज दिखाई देगा।
 
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news पश्चिमी चंपारण बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *